केवटी में आयोजित चौपाल में शामिल हुए कुटुम्बा विधायक, सुनें जन समस्या


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम, सेकुलर) के बैनर तले दरभंगा के केवटी में आयोजित जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में कुटुम्बा विधायक ललन राम के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रधान सचिव व एससी-एसटी आयोग के सदस्य मुकेश मांझी आदि मौजूद थे। जन चौपाल में सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। उपस्थित नेताओं ने लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही समाधान कराने के दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के पुष्टि कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां ने भी मोबाइल फोन पर करते हुए बताये की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) जनता के दुःख तकलीफ को सुनने और उसे दुर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर आज भी क़ायम है। उन्होंने आगे कहा कि आज सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा समाज में विषाक्त वातावरण तैयार कर रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज में सभी जातियों में कुछ लम्पट गिरोह सक्रिय है और वे ही समाज में भाईचारा को समाप्त कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। वैसे लोगों को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) कभी भी संरक्षण नहीं देगा। विधायक ने कहा कि सवर्ण समाज में भी अच्छे लोग हैं और दलित व पिछड़े समाज में भी अच्छे लोग हैं। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व और लंपट लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब को समाप्त कर भाईचारा को समाप्त करने पर तुले हुए हैं तथा समाज के कम पढ़े लिखे और गरीब लोगों को बली का बकरा बना रहे हैं। किसी का ग़रीबी और लाचारी का फायदा उठाने वाले लोगों से सावधान रहने का आह्वान विधायक ललन भुईयां ने किये।