औरंगाबाद में भी कामरेड येचुरी को किया लाल सलाम


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


माकपा (मार्क्सवादी ) के कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी कार्यालय में पार्टी के पूर्व महासचिव कामरेड सीता राम येचुरी का स्मरण करते हुए उनके तील चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा कामरेड सीता येचुरी अमर रहें, कामरेड सीता येचुरी को लाल सलाम का नरा लगाया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव कामरेड कपिल कुमार सिंह, कामरेड बजरंगी राम, कामरेड जितेन्द्र राम, कामरेड जितेन्द्र राम, कामरेड बिरबल राम, कामरेड रंजित राम, कामरेड मनोज यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने भारत ही नहीं दुनिया में कम्युनिस्ट आंदोलन में कामरेड सीता राम येचुरी के महान योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला सचिव कामरेड कपिल कुमार सिंह ने अपने संवोधन में चिंता ब्यक्त करते हुए जिले में दलित समुदाय के कमजोर लोगों पर लम्पट गिरोहों द्वारा अत्याचार करने पर भी नाराजगी ब्यक्त किये।कुटुम्बा थाना क्षेत्र में हुए एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अत्यंत दुखद बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून जब काम कर रहा है और दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तो फिर इसपर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए। अपराधियों को कोई जात नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि आज शोसल मीडिया पर जिस तरह से आपत्ति जनक पोस्ट किया जा रहा है और सरकार तथा प्रशासन अपेक्षित कारवाई नहीं कर रही है,साइबर थाना भी अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रही है यह भी एक गंभीर मामला है।