अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं आम लोगों में दहशत और असुरक्षा की भावना घर कर चुकी है। बताते चलें कि पिछले माह औरंगाबाद स्थित वास्तु बिहार कालोनी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा के पूर्व विधायक राजेश राम सहित चार घरों में चोरी हुई और अभी तक उद्भभेदन नहीं हो सका है। इसी तरह मई में अम्बा थाना क्षेत्र के भखरा गांव में एक किसान के घर में चोरी की घटना घटित हुई और लाखों रुपए का सम्मान चोरों ने उडा लिए। अप्रैल माह के मध्य में अम्बा प्रखंड मुख्यालय के हट अम्बा चौक के पास पूर्व उप प्रमुख के घर लाभग 80 लाख रुपए जिसमें आभुषण और नगदी शामिल हैं चोरों ने आराम से चोरी कर चलते बने। लेकिन अभी तक मामले में पुलिस का हाथ खाली है और उद्भभेदन नहीं कर सकी है। पीड़ित लोगों को अभी भी पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन करने का उम्मीद है।

