वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार सिंह के आक्समिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया, सर्वप्रथम उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात उनकी आत्मा के शान्ति की प्रार्थना किया गया और उनकी निधन को जिला विधिज्ञ संघ की अपूर्णीय क्षति बताया गया नरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी महिला अधिवक्ता शिल्पी सिंह को सांत्वाना देते हुए जिला विधिज्ञ संघ से यथासंभव सहयोग की बात कही गई है,इस अवसर पर शोक व्यक्त करने के लिए जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिकांश अधिवक्तागण उपस्थित थे, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि शोक सभा के बाद सभी अधिवक्तागण अपने आप को न्यायिक कार्य से विरत रखा जिसके कारण वाद पक्षकारो को वाद में सुनवाई के लिए न्यायालय से अगली तिथि प्राप्त हुआ और कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।