सम्राट शासन में सत्ताधारी दल के नेताओं को नियम कायदे का खुली छूट


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार में तथा कथित सुशासन और कानून का राज स्थापित करने का धज्जी सत्ताधारी भाजपा के ही सांसद और विधायक उड़ा रहे हैं। प्रशासनिक तंत्र पर राजनीतिक दबाव यह साफ संकेत दे रहा है कि सभी नियम कायदे केवल कमजोर और विपक्ष के लिए बने हुए हैं लेकिन यदि आप सत्ताधारी दल के सांसद और विधायक हैं तो आप कुछ भी करें तो चलेगा। इसी तरह का नजारा बेगूसराय जिले के तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर सुप्रभात वायरल हो रहे तस्वीर का पुष्टि नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर करते पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल खड़ा कर रही है। वायरल हो रहे तस्वीर में तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी (SDM ) के कुर्सी पर तेघड़ा विधायक बैठे हुए हैं और साथ में बेगूसराय के सांसद व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद हैं। दोनों भाजपा के ही सांसद और विधायक हैं और यह संकेत दे रहे हैं कि सम्राट सरकार में प्रशासनिक तंत्र पर राजनीति हावी है।