अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
एक विधि विरूद्ध किशोर ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद अवस्थित स्पेशल जज बाल न्यायालय विश्व विभूति गुप्ता को एक आवेदन दिया अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आवेदन में विधि विरूद्ध किशोर ने एक दूसरे विधि विरूद्ध किशोर पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया साथ में पेसे की मांग की बात भी कही है जिसे न्यायालय ने गम्भीर मामला मानते हुए विधि विरूद्ध किशोर के पत्र को जिले वरीय अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है और घटना के जांच कराने की बात कही है।

