अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में महिला कॉमन रूम का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने किया उन्होंने कहा कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में महिला अधिवक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसको देखते हुए महिला कॉमन रूम की आवश्यकता नितांत आवश्यक हो गया था जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और महासचिव जगनरायण सिंह धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने पचास से अधिक महिला अधिवक्ताओं के आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महिला कॉमन रूम बनाया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने फीता काट कर उद्घाटन किया और उपस्थित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने बुके देकर प्रधान जिला जज को सम्मानित किया, महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि हमलोग को एक निजी सुरक्षित स्थान की आवश्यकता महसूस होता था आपस में बेठक करने के लिए, आवश्कता वश मातृत्व और शिशु देखभाल के लिए, ग्रुप स्टडी के लिए, प्रोफेशनल एक्टिविटी के लिए, गोपनीयता के लिए, सैनिटरी पैड वेडिंग मशीन के लिए और अलग बाथरूम के लिए, स्वस्थ सुधरा शांत वातावरण के लिए,महिला कॉमन रूम बनने पर महिला अधिवक्ताओं ने काफी खुशी प्रकट किया इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला जज विश्व विभूति गुप्ता, अनंदिता सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, दिव्या वशिष्ठ, जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव तान्या पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान , जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

