मदनपुर (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के मदनपुर थाना के पड़रिया गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर घर के दरवाजे पर बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया. दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गई । घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान पड़रिया निवासी स्व० यमुना महतो की 62 वर्षीय पत्नी बरती देवी और तपसी महतो की 83 वर्षीय पत्नी प्यारी कुँवर के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बरती देवी और प्यारी कुँवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए उनके ऊपर चढ़ गई.महिलाओं को ग्रामीणों ने आनन-फानन में मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने कार और चालाक को पकड़ने में सफल रहे तथा कार और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।


