सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 पर तेज रफ्फतार की कहर से मोटर साईकिल सवार दम्पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । घटना अंजनवाँ मोड़ के समीप घटी है। सलैया थानाक्षेत्र के जोगाड़ी निवासी प्रह्लाद भगत ( 50 yr ) अपनी शिक्षिका पत्नि उर्मिला देवी ( 45 yr.) को उसके पदस्थापन विद्यालय मध्य विद्यालय अंजनवाँ में रोज की भाँति आज भी शिक्षण कार्य हेतु पहुँचाने जा रहे थें, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग

पार करनें के क्रम में शेरघाटी की ओर से आ रहा तेज रफ्फतार के ट्रक नें दोनों को जोरदार टक्कर मार दी । नतीजन दोनों की ही मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं स्थानिय लोगों नें राजमार्ग

को घंटो जाम कर दिया, तथा औन स्पोर्ट मुआबजा एवं घटना के कारक ट्रक एवं चालक को पकड़ने की माँग करनें लगे । सूचना मिलते ही स्थानिय प्रशासन पहुँचकर लोगों को समझानें लगी । पूर्व सांसद सुशील सिंह भी मौके पर पहुँचकर नियमानुकुल उचित मुआबजा दिलानें की बात कहकर उग्र भीड़ को समझाया । तब जाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया एवं सड़क जाम खुला ।
इसी घटना के कारण जव हाईवे जाम था तो उत्तर प्रदेश का एक परिवार बिना नम्बर के नई टाटा नेक्सन गाड़ी से शेरघाटी से बाराणसी की ओर जा रहा था, जो जाम में फंसा था । गाड़ी के चालक नें अपनी गाड़ी को नारायणपुर गेट से अंदर के रास्ते में मोड़कर पड़रिया गाँव होते हुए मदनपुर – कासमा पथ में निकलनें का उपक्रम किया । काफी छोटी गाड़ियाँ इसी रास्ते निकल रही थी । तभी पड़रिया गाँव में ही तीखे मोड़ के समिप अपनें दरवाजे के पास बैठी दो वृद्ध महिला को रौंद डाली । दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । एक बरती देवी ( 65 yr ) पति स्व. यमुना महतो, दुसरी प्यारी देवी (64 yr ) पति स्व. तपसी महतो बताया जाता है। ग्रामिणों नें गाड़ी को चालक सहीत पकड़कर मदनपुर थानें को सूचित किया । मौके पर पुलिस पहुँचकर चालक एवं निजी बाहन को अपनें कब्जे में ली तथा पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी । इधर दोनों की घटनाओं में चार की हुई मौत से पुरा इलाका मर्माहत है तथा पिड़ीत परिवार को उचित मुआबजा दिलानें हेतु स्थानिय प्रशासन से गुहार लगा रहा है।

