एनएच 19 पर भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दम्पति की घटना स्थल पर मौत

मदनपुर (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग  19 (NH-19) पर आज मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही  मौत हो गई. घटना अंजनवा मोड़ के समीप तब हुआ, जब दंपति बाइक से सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के ग्राम जोगड़ी निवासी प्रहलाद पाल और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप हुई है।में की गई है.  जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने पति प्रहलाद पाल के साथ बाइक पर सवार होकर अंजनवा स्थित मध्य विद्यालय जा रही थीं. जैसे ही वे अंजनवा मोड़ के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के  बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर NH-19 को जाम कर दिया.तथा  मृतकों के आश्रितों को तत्काल  सरकारी मुआवजा देने, घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर/साइनेज लगाने और फरार ट्रक चालक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।  घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम  घटनास्थल पर पहुंची और अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुटी है।