औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में कांग्रेस के बागी सदस्यों द्वारा 8 सितम्बर से नई दिल्ली स्थित अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय के समकक्ष प्रस्तावित धरना को सफल बनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रहा है। धरना से संबंधित सूचना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को भी पत्र

लिखकर दिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के वरीय नेता रहे धिरेन्द्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र का छाया प्रति उपलब्ध कराते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा के पूर्व विधानसभा के पार्टी संविधान विरोधी कार्यों के विरुद्ध धरना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जबतक प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया नहीं जाता है तब-तब प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिले के समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना जारी रहेगा।