औरंगाबाद में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप


अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत तमसी मोड़ के पास एक निजी होटल में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 21अगस्त (शुक्रवार ) से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में औरंगाबाद समेत 20 जिले से 72 प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। इधर कांग्रेस के वरीय नेता रहे धिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताये की प्रदेश

प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर

अध्यक्ष सह कुटुम्बा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने कमजोरी और बिफलता से लोगों को ध्यान भटकाने तथा पार्टी में उनके विरुद्ध उठ रहे मुखर विरोध का डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश अध्यक्ष पहले से पार्टी को मजबूत रखते तो आज पार्टी का इतना बूरा हाल नहीं होता। धिरेन्द्र ने कहा कि 8 सितम्बर से दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध धरना दिया जायेगा तथा प्रदेश अध्यक्ष के पार्टी संविधान के विरुद्ध कार्यशैली का भंडाफोड़ किया जायेगा।