राहुल के धरना के बाद संसद मार्ग थाना में प्राथमिकी दर्ज, झुक गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

करीब 5 घंटे से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग दिल्ली पुलिस ने मान ली है। पैलेट गन मामले में पीड़ित साहिल लोचव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।