संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अहमद फातमी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जब जब जनता के बीच कमजोर पड़ती है तब तब पुलिस को आगे करने का काम करते रही है। अभी तो एक नया ही कानून ला दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिहार में पुलिस राज कायम करना चाहती है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुलिस पदाधिकारियों को दंडाधिकारी बनाने के फैसले का कड़ा विरोध करती है और मुख्यमंत्री से इस जन विरोधी और पुलिस राज कायम करने वाले फैसले को वापस लेने की मांग करती है ।
भाकपा राज्य नेता इरफान अहमद फातमी कहा कि बिहार सरकार के गृह विभाग ने अपने एक नये आदेश में आईजी , डीआईजी , एसएसपी तथा एसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान कर दी है । यह व्यवस्था बिहार में पहली बार की गई है । अब पुलिस अधिकारी ऑन-द-स्पॉट स्वयं एक ही साथ पुलिस और दण्डाधिकारी की भूमिका में रहेंगे ।
भाकपा राज्य प्रभारी इरफान अहमद फातमी ने कहा कि यह एक तरह से पुलिस राज की शुरूआत है । विपक्षी राजनीतिक कार्रवाईयों को कुचलने तथा विरोध एवं असहमति की आवाज को दबाने की यह साजिश है । लगता है सरकार जन आक्रोश से डर गई है और घबराहट में यह कदम उठाया है । उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार राज्य परिषद बिहार सरकार के इस आदेश की तीखी भर्त्सना करती है और इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग करती है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आग करते हुए कहा कि बदलाव जरूरी है नारा के साथ 1 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होने जा रही है इसमें शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में जुड़कर लोग चलें। भाकपा जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र और संविधान के हिफाजत के लिए बदलाव जरूरी है नारा के साथ 1 सितंबर को होने वाले दिल्ली रैली में शेखपुरा रेलवे स्टेशन से 29 अगस्त के शाम मे ही रेल मार्ग से लोग प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले में बढ़ते जल संकट और पेयजल के उत्पन्न समस्या से आम जनमानस काफी तंग और तवाह है, जिला प्रशासन और सरकार इसको संज्ञान में लेकर युद्ध स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए पहल करें, एवं शेखपुरा जिला को अकाल क्षेत्र घोषित करें ,अन्यथा सीपीआई जन-गोलबंदी कर जन-आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

