औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
13 अगस्त को जिलाधिकारी द्वारा औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों के साथ हो रहे अत्याचार व जेल मेन्युअल का उलंघन, बंदियों को मिलने वाले आहार में लूट और मनमानी का जांच हेतु जांच कमिटी गठित किया गया था। जांच कमिटी में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह व औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह को शामिल किया गया था। लेकिन अभी तक जांच में क्या पाया गया यह प्रकाश में नहीं है। इस संबंध में माकपा के जिला सचिव कपील कुमार सिंह ने कहा कि जांच प्रतिवेदन को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने संभावना ब्यक्त करते हुए कहा कि पुरी उम्मीद है कि जांच भी भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुका है। यदि जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और जांचकर्ताओं द्वारा यदि दोषी लोगों को बचाने का प्रयास किया गया तो माकपा आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेगा और सदन में भी माकपा सरकार से सवाल करेगा। माकपा जिला सचिव ने पटना में पार्टी के 16-17 अगस्त को राज्य कमिटी के बैठक से लौटने के बाद खबर सुप्रभात से एक भेंट वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताये की जल्द ही जिला कमिटी के बैठक आयोजित कर आंदोलन का रुप रेखा तय करेगा।

