औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद ब्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता दयानंद प्रसाद ग्राम अंगराही थाना दाउदनगर ने दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं दारोगा बब्लू कुमार पर अंगराही गांव के ही भूमाफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ़ दिलाने तथा भूमाफियाओं व अपराधियों के विरुद्ध

सख्त कार्रवाई सुसंगत धाराओं के तहत करने की मांग आईजी मगध प्रक्षेत्र विकास वैभव को आवेदन देकर किये हैं। अधिवक्ता द्वारा आईजी को दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वे पेशा से औरंगाबाद ब्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता है तथा औरंगाबाद स्थित श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में रहते हैं। गांव में नहीं रहने का नाजायज़ लाभ गांव के कुछ आपराधिक चरित्र के लोग जो भूमाफिया भी हैं ने उनका ज़मीन जबरन कब्जा कर रखा है। पिछले वर्ष भी लगभग डेढ़ लाख रुपए का फसल लूट लिया गया था। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि इसकी शिक़ायत दाउदनगर थाना में किया गया था लेकिन थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं एक अन्य दारोगा बब्लू कुमार का सांठ-गांठ उन भूमाफियाओं से होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दारोगा बब्लू कुमार थानाध्यक्ष का कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं और उनके माध्यम से मोटी राशि रिश्वत के रूप में आरोपितों द्वारा थानाध्यक्ष तक पहुंचाया गया है।आवेदन पर आईजी मगध प्रक्षेत्र ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिये हैं। अब पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच और किये गए कारवाई से ही मामला प्रकाश में आयेगा कि आखिर सच्चाई क्या है। वैसे फिलहाल दाउदनगर थानाध्यक्ष के कार्य शैली पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।वैसे इस संबंध में थानाध्यक्ष से मोबाइल नंबर 9031826316तथा आरोपी का मोबाइल नंबर 9234862300 पर संपर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका है।