गैर सिंचित इलाकों में नहीं हुई धान के रोपनी, माकपा ने किया सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग, बिजली के अघोषित कटौती पर किया आक्रोश ब्यक्त

औरंगाबाद :अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मौसम के बेरुखी और अघोषित बिजली कटौती से माकपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रसाद ने गंभीर चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से 0 ग्राऊण्ड पर इमानदारी से सर्वे कराने तथा जिले के मदनपुर, देव,कुटुम्बा, नबीनगर व रफीगंज प्रखंड के अकाल क्षेत्र घोषित कराने का मांग

वरीय माकपा नेता विरेन्द्र प्रसाद

सरकार व जिला प्रशासन से किये हैं। माकपा नेता ने कहा कि जंगल एवं पहाड़ तटीय इलाकों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान के रोपनी नहीं हो सका है। फलस्वरूप किसान- मजदूरों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ़ झलक रहा है। माकपा नेता कहा कि एक तरफ जहां मौसम का बेरूखी से किसान चिंतित हैं वहीं बिजली के आंख-मिचौली व अघोषित कटौती भी किसानो के साथ दागा बाजी कर रहा है।।यदि इन इलाकों को अविलम्ब सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तथा निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति नहीं होगा तो माकपा किसान -मज़दूरों को संगठित कर जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।