पीडीएस दुकानदार व बिचौलियों के रहमो करम पर जीने को मजबूर कुटुम्बा के ग़रीब ग्रामीण

खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

कुटुम्बा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चाहे जीतना भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि अपना दायित्व निभाने का खोखला दावा कर लें लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएफ़) आज़ पीडीएफ़ दुकानदारों व बिचौलियों के गांठ जोड़ के कारणों दम तोड रहा है वहीं ग़रीब उपभोक्ता कराह रहे हैं।पांच किलो प्रति यूनिट अनाज देने के जगह चार किलो प्रति यूनिट

अनाज दिये जाने का आम शिक़ायत है। लेकिन जब कभी किसी माह का पुरे अनाज जब काले बंजारी का भेंट चढ़ जाये और सब-कुछ जानते हुए स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे रहें तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितना भयावह रुप ले चुका है। एक ऐसा ही मामला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परता में प्रकाश में आया है। कई पीडीएस दुकानदारों द्वारा जुलाई माह का राशन ही काले बजार में भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा दिया। बिचौलिए और पीडीएस दुकानदार के बीच गेटींग सेटींग करते आइडियो रिकार्डिंग जो ख़बर सुप्रभात के कैमरा में कैद है उससे यह साफ जाहिर होता है कि ग्रामीण गरीब जनता रहमों करम पर जीने के लिए मजबूर और लचार हैं।