भाजपा, आरएसएस सरकार का आम जनों पर बढ़ते हमले के खिलाफ 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन सोमवार को

औरंगाबाद खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


भाजपा,आ एसएस सरकार का आम जनों एवं मेहनत क्यों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ सोमवार 10 अगस्त को औरंगाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष सैंकड़ों किसान -मजदूर अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे तथा

गिरफ्तारी देंगे। इसकी जानकारी बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कपिल कुमार सिंह एवं बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव शलीम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 11बजे दिन में किसान मजदूर औरंगाबाद स्थित गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे और अपना मांग पत्र सौंपते हुए गिरफ्तारी देंगे। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को पूर्व में दिया गया है। नेताओं ने जिलाधिकारी से अपेक्षा किया है कि किसान मज़दूरों का मांग पत्र को सरकार के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजेंगे तथा किसान मजदूरी को गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।