औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों के साथ हो रहे नाइंसाफी को लेकर जिलाधिकारी औरंगाबाद को माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने पत्र लिखा है। पत्र के प्रतिलिपि माकपा राज्य सचिव को भी भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाले आहार को जेल अधीक्षक डॉ दीपक कुमार के संरंक्षण में लूटा जा रहा है तथा सीसीटीवी कैमरा के सामने दर्जनों निजी होटल दलाल एवं

दबंग बंदियों के द्वारा चलाया जा रहा है तथा बंदियों को मिलने वाले दुध से कैंटीन में मिठाई व चाय बनाकर बेचा जा रहा है। प्रतिबंधित खैनी (तम्बाकू ) भी धड़ल्ले से बिक्री हो रहा है। पत्र में उल्लेख है कि जेल अधीक्षक द्वारा जेल में भय व आतंक का माहौल इस लिए क़ायम कर दिया गया है कि कोई भी बंदी शिकायत अथवा विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके। जिला सचिव ने पत्र में उल्लेख किया है कि कभी कभार बाहरी जांच जेल में जाता है तो इसकी जानकारी पहले ही जेल प्रशासन को हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यदि उच्चस्तरीय व इमांदरी पूर्वक जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो माकपा सदन से लेकर सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसके लिए जिम्मेवार जेल अधीक्षक और जेल प्रशासन होगा।