पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
आगामी 4अगस्त (मंगलवार) को प्रस्तावित मुख्यमंत्री का घेराव करने का आह्वान छात्र -युवा संगठनों प्रदेश के तमाम छात्र -युवा एवं शिक्षा प्रेमियों से किया है। मुख्यमंत्री का घेराव 12 बजे दिन में गांधी मैदान स्थित राम गुलाम चौक से प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री तक जायेगा और इसकी जानकारी सरकार व स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार डीवाईएफआई,एसएफआई, एआईएसएफ,एनएसयूआई,एवाईएफआई,आईसा, छात्र राजद, समाजवादी छात्र सभा , भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री का घेराव करने का ऐलान किया है। जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व आयशी के राष्ट्रीय नेत्री आईसीसी घोष भी मुख्यमंत्री घेराव में शामिल रहेंगे।


