अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
कूटुम्बा प्रखंड के बसौरा गांव के बधार में बिजली के करंट से एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार युवक अपना कृषि कार्य के लिए गया था कि बिजली के तार के चपेट में आ गया। फलस्वरूप घटना स्थल पर ही मौत होने का खबर है। मृतक के पहचान

38व बर्षीयी मुकेश साव पिता बृजनंदन साव गांव बसौरा के रूप में हुई है। मृतक को घायल समझकर ग्रामीणों द्वारा कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत मुकेश का शव को नियमानुसार पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दी है। घटना के बाद परिजनों को जहां रो रोकर बुरा हाल है वहीं गांव तथा आस-पास में शोक व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों को मानें तो बिजली के वर्षों पुराने तार और खम्भे अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है और इस वजह से घटना घटित हुई है। खबर सुप्रभात ने भी आए दिन बिजली के जर्जर तार और खम्भे से संभावित घटना की आशंका प्रकाशित एवं प्रसारित करते रहा है। लेकिन इसकी अनदेखी विभाग और सरकार करते रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और तथाकथित राजनैतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी चुप्पी साधे रहना भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर और कितने लोगों को जान गंवाने के बाद विभाग, सरकार और जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं को नींद खुलेगा।

