नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट
अम्बा थाना के परता पंचायत के अंतर्गत महावीर गंज में सुर्य मंदिर के समिप पूर्व विधायक राजेश राम की अनुशंशा पर धँसाया गया चापाकल विवादों के घेरे में आ चुका है । ग्रामिणों नें वर्तमान विधायक ललन राम को आवेदन देकर कहा है कि इस चापाकल की गहराई मात्र तीस फिट ही है और केसिन मात्र बीस फिट ही लगाये गये हैं। हाँथी मुँड़ा तो लगा दिया गया है, लेकिन एक बूँद पानी अबतक नहीं निकला है । नतीजन सूर्य मंदिर के सूर्य भगवान के साथ – साथ ग्रामिण भी प्यासे रह जा रहे हैं। वर्तमान विधायक ललन राम नें इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी विभाग से जनता से प्राप्त आवेदन के आलोक में जाँच कर कारवाई सुनिश्चित करनें का आदेश दिया है ।


