औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना अंतर्गत बलिकरना गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। जानकारी के अनुसार हमले में जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार के अलावे चार पुलिसकर्मियों को घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज़ कराया गया। घटना के पीछे बताया जाता है कि ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच तनाव व झगड़ को लेकर जम्होर पुलिस तनाव को कम करने गई थी। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

