अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवीनगर विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता (अम्बा ) बिजली ग्रिड से बिजली आपूर्ति लगभग चौबीस घंटे से फिर आंख-मिचौली का खेल खेल रहा है। बिजली कभी 5मीनट तो कभी 10मीनट तो कभी आधा घंटा पर ट्रीफ कर रहा है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में कनीय अभियंता बताते हैं कि वर्षा इस वर्ष कम होने से किसान बिजली पर आश्रीत हो चुकें हैं इसलिए फीडर पर लोड छमता से हो जाने के वज़ह बिजली आपूर्ति बाधित हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों को कहना है कि विभागिय लापरवाही और मनमानी पर पर्दा डालने के लिए जेई द्वारा निराधार जानकारी दी जा रही है। बिराज बिगहा निवासी व वरीय समाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र पाण्डेय ने भी बिजली के आंख-मिचौली से असंतोष ब्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अविलम्ब हस्ताक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई का मांग किये हैं। बिराज बिगहा निवासी किसान श्रीकांत पाण्डेय ने भी बिजली विभाग के लापरवाही और मनमानी को लेकर कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां से हस्तक्षेप और समस्या का निदान हेतु ध्यान आकृष्ट कराने की जानकारी प्राप्त हो रही है।


