औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में वर्षों से से दर्जनों ग्रामीण सड़कें टेंडर जारी कर संवेदक बनाने के बावजूद भी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। कहीं कहीं तो कार्य प्रारंभ होने और तय समय-सीमा का बोर्ड भी लगा दिया गया है लेकिन निर्धारित समय पुरा होने के बावजूद भी निर्माण कार्य पुरा नही हो सका है। जानकारी के अनुसार कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत एनएच 139 से पंच देव धाम तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। ओबरा प्रखंड के गौरा से सोनवर्षा तक टेंडर होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है वहीं सोनवर्षा से घटारो तक बनने वाले सड़क भी कागजों और फाईलों तक सीमित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सदर प्रखंड में एन एच 139से इब्राहिम पुर तक बनने वाले सड़क अपने तय समय सीमा से पुरा नही हो सका। सूत्रों से जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा वैसे संवेदक जो अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है या फिर अभी तक निर्माण कार्य अधुरा छोड़ रखे हैं उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि विभाग में फंड की कमी के कारण भुगतान लम्बित है। जिन सड़कों का निर्माण पहले पुरा किया गया है, उनकी भी राशि अभी तक नहीं मिली है।अब उच्चस्तरीय जांच से ही सब-कुछ खुलासा होगा कि आखिर मामला क्या है? क्या सचमुच में पैसा का भुगतान नहीं होना निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है या फिर संवेदकों द्वारा राशि कि बंदरबांट किया गया है?