पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
राजधानी पटना में इन दिनों अपराध चरम पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होते ही राजधानी पटना में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि राजधानी पटना में कुछ दिन पहले बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के आवास के बगल में और भी अज्ञात शव बरामद हुआ था। पटना के रिहायशी इलाके में लगातार शव बरामद होने से राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था पर जहां सवाल खड़ा हो रहा है वहीं सम्राट सरकार द्वारा अपराधियों को बिहार छोड़ने का चेतावनी भी महज जुमला साबित हो रहा है।


