औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में इन दिनों कहीं नहर में शव बरामद हो
रहा है तो कहीं अपराधियों द्वारा बच्चों को अपहरण कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आ रहा है। जानकारी के अनुसार फेशर थाना क्षेत्र के रजवारा गांव के समीप नहर में प्रवाहित हो रहा शव को फेशर थाना के पुलिस बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दी है। मृतक का उम्र लगभग 45वर्ष बताया जा रहा है लेकिन मृतक कौन है और कहां का है इसकी पहचान संवाद लिखे जाने तक नहीं हुई है। वैसे पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास में जुटी हुई है। मौत का कारण भी संवाद लिखे जाने तक साफ नहीं हो सका है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पिछले सप्ताह टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी ईटवां गांव से एक पांच वर्षीय माशुम को अपहरण कर हत्या के मामला प्रकाश में आया था।

