मुकदमा में सुलह नहीं करने पर हत्या करने का धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाया गुहार


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


इन दिनों जिले में अपराधियों का मनोबल शीर चढ़ कर बोल रहा है। अपराधियों को नहीं कानून और नहीं पुलिस का खौफ सता रहा है। फलस्वरूप आम अवाम भय और दहशत के शाया में जीने के लिए लाचार और बेबस बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण थाना क्षेत्र के गोठौली गांव निवासी किसान सिद्धेश्वर सिंह पर गांव के ही चर्चित शराब कारोबारी नवल किशोर सिंह व उनके बेटे रौशन सिंह ने शराब के नसे में धूत होकर जान मारने के नियत से हमला

हमला में घायल सिद्धेश्वर सिंह

27जून को कर दिया था। हमला में किसान सिद्धेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के आरोपित नवल किशोर सिंह व रौशन सिंह के विरुद्ध सिद्धेश्वर सिंह द्वारा बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया तथा एक आरोपी रौशन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन दुसरा आरोपी नवल किशोर सिंह अभी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। तथा उसके भाई संजय सिंह उर्फ टोन्हा सिंह और कुछ अन्य अज्ञात लोगों द्वारा पीड़ित परिजनों को मुकदमा में सोलह करने नहीं तो अंज़ाम भुगतने का धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित सिद्धेश्वर सिंह ने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद को आवेदन भेजकर शिकायत किया है तथा सुरक्षा के गुहार लगाते हुए मामले में अविलम्ब कारवाई करने का अनुरोध किया हैं।