अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज बुधवार को एक वैक्सीन कुरियर बिहार-झारखंड सीमा के चेकपोस्ट एरका कालोनी एनएच 139 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुरियर का पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के राज परसा गांव निवासी संतोष सिंह


पिता जगदीश सिंह के रूप में हुई है। बताते चलें कि संतोष रेफ़रल अस्पताल कुटुम्बा में वैक्सीन कुरियर थे और इनका कार्य क्षेत्र बलिया टोले नारायण पुर तथा देउरा टोले भुडरी था। आज कुटुम्बा रेफरल अस्पताल से वैक्सीन लेकर जाने के क्रम में एनएच 139 पर बिहार – झारखंड के चेकपोस्ट एरका कालोनी जैसे पहुंचा की एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल के चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु रेफ़रल अस्पताल कुटुम्बा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज़ शुरू कर दिए हैं। बुलेट मोटरसाइकिल सवार को शराब के नसे में धूत होना भी बताया जा रहा है।

