औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आगामी 15 जूलाई को पटना में राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुरे राज्य में कांग्रेस तथा उनके जनसंगठनों द्वारा तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इसी के कड़ी में आज (सोमवार ) को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद औरंगाबाद पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव को औरंगाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा बुके व अंगवस्त्र देकर


सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह चरम पर देखा गया। राष्ट्रीय महासचिव के उपस्थित में जिला यूथ कांग्रेस की बैठक पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास सह जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान ने किया।बैठक में कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी बिट्टू यादव उर्फ मुरारी जी भी मौजूद थे। इसके अलावे यूथ कांग्रेस के आशुतोष कुमार सिंह, मोहम्मद मजहर, नीरज सिंह, अशोक कुमार यादव, निशांत कुमार, ज्वाला सिंह,मनीष कुमार,चंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहम्मद ताबिस, मोहम्मद हबीब, मनीष तिवारी एवं मनीष चंद्रवंशी सहित दर्जनों नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में नीट परीक्षा एवं अन्य परीक्षा में पेपर लीक होने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया तथा इसके विरुद्ध में आगामी 15 जूलाई को राहुल गांधी के नेतृत्व में बिरोध प्रदर्शन के तैयारी को तेज करने का निर्णय लिया गया तथा औरंगाबाद से भी अधिक से अधिक लोगों को पटना चलने का आह्वान आम लोगों से किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में प्रत्येक साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किये थे लेकिन आज रोजगार तो दुर प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है। मोदी सरकार ने छात्र -युवाओं को रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने न खाऊंगा और न खाने दुंगा का वायदा कर सत्ता में आये थे लेकिन आज पुरे देश में भ्रष्टाचार व घोटाला का गंगा नहीं सागर बह रहा है। चंदा चोरी जैसे महाघोटाला पर पीएम मोदी का चुप्पी ” न खाऊंगा न खाने दुंगा” का असलियत उजागर हो रहा है।