पांच नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने का मुख्यमंत्री ने किया घोषणा

डीके अकेला की रिपोर्ट

बिहार राज्य के छात्रों के लिए यह एक अति शुभ संदेश एवं बहुत ही अच्छीअनमोल सुनहरे खबर है कि राज्य सरकार ने बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का जनपक्षीय निर्णय लिया है। इन पांचों केंद्रीय विद्यालयों की शीघ्र स्थापना के लिए प्रत्येक को 5- 5 एकड़ जमीन विद्यालय के लिए बिहार सरकार जमीन भी उपलब्ध करायगी। बिहार सरकार के इस बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी बहुमूल्य योजना से राज्य के हजारों- हजार जिले के विद्यार्थियों को करीब ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई का सुअवसर अब आसानी से प्राप्त होगा।
बिहार में खुलने वाले 5 केंद्रीय विद्यालय 1. पूर्णिया, 2. राजगीर (नालंदा),3.शेखपुरा,4.मधेपुरा और 5 मधुबनी में स्थापित किए जाएंगे। भूमि आबंटन होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण और अन्य औपचारिकताएं शुरू की जाएंगी। बिहार सरकार का दावा है कि खासकर शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए यहां लगातार काम हो रहा है। राज्य स्तरीय यह सरकारी निर्णय राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन व चौमुखी विकास,शिक्षा का विस्तार एवं बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था तथा वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक भावी ऐतिहासिक महत्व पूर्ण कदम साबित होगा।