चिराग ने किया केन्द्रीय गृहमंत्री से भेंट, फर्जी एनकाउंटर व राजगीर में दलितों की हत्या पर कराया ध्यानाकृष्ट, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का किया अनुरोध

डीके अकेला की रिपोर्ट

बिहार राज्य के दो सबसे ज्यादा चर्चित हत्या कांड को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर भरत भूषण तिवारी की विशुद्ध फर्जी मुठभेड़ और राजगीर में दो दलित युवकों की बिहार सरकार प्रायोजित सुनियोजित हत्या के संदर्भ में जानकारी देकर अपनी राय को भी सुस्पष्ट किया। केंद्रीय खाद प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर बिहार के दो अति सुविख्यात दिल दहला देने वाली घिनौना हृदयविदारक हत्याकांड मामले को उठाया। हालांकि चिराग ने इस मामले को तहेदिल से उठाया या राजनीतिक मजबूरी से अथवा सिर्फ औपचारिक खानापूर्ति की लिहाज़ से ? यह तो बहस का विषय है। लेकिन, चिराग पासवान ने कहा कि राजगीर में दो दलित पासवान निर्दोष युवकों की हृदयहीनता से निर्मम हत्या व आरा में वहशी पुलिस कारवाई के दरम्यान ही भरत भूषण तिवारी की पूर्वाग्रह से ग्रसित योजनाबद्ध तरीके से नृशंस फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले की विस्तृत जानकारी गृह मंत्री शाह को साझा करके दी। चिराग पासवान ने उक्त दोनों ही संवेदनशील घटित घटिया क्रूर घटनाओं की विश्वसनीय एजेंसी या सूत्रों से न्यायिक जांच कराने और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साफ उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को त्वरित उचित न्याय मिलनी चाहिए, ताकी आम लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था पर सदैव भरोसा बना रहे, वरना उक्त घटित घटिया घटना भावी दिनों में जन विद्रोह की शल्क में ढलने को मजबूर है। यह धधकती मसला जो भविष्य में पूरे देश के हर कोने को हिलाकर अपने आगोश में ले लेगा। मसला बड़ा संगीन है।