भूमि मापी का शुल्क में वृद्धि

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग ने रैयती जमीन की मापी शुल्क को दोगुना कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन की मापी कराने के लिए लोगों को पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी। अब शहरी क्षेत्रों में रैयती भूमि की सामान्य मापी के लिए प्रति खेसरा ₹2000 और अधिकतम शुल्क ₹8000 रखा गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा ₹1000 और अधिकतम ₹4000 तय किया गया है।