बिहार विभूति का 139 वां जयंती 18 जून को


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार विभूति डॉ ० अनुग्रह नारायण सिंह का 139 वां जयंती औरंगाबाद जिला मुख्यालय में समाहरणालय के पास अनुग्रह स्मारक भवन में 18 जून ( वृहस्पतिवार) को 10 बजे दिन से मनाया जायेगा। इसकी जानकारी स्मारक भवन के सचिव अभिषेक प्रताप उर्फ चुलबुल सिंह व वरीय कांग्रेस नेता अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से खबर सुप्रभात को देते हुए कहे कि कार्यक्रम के तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के आम नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है। तथा गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है।इस मौके पर विहार विभूति के स्मारक भवन में लगे आदम कद प्रतिमा सहित पुरे परिसर का साफ़ सफाई कराया जा रहा है।