अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम दधपी निवासी सनोज मेहता ने पीडीएस राशन कार्ड को लेकर हुए घरेलू विवाद में अपने अपने पत्नी चंचला देबी को लोहे के रड से पीट पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार हत्या में प्रयुक्त लोहे का रड बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों को मानें तो सनोज मेहता का विवाह दो वर्ष पूर्व चंचला देवी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जिससे एक पुत्री भी जन्म लिया था। लेकिन मामूली विवाद को लेकर पिता ने अपने पत्नी को हत्या कर प्यारी बेटी के माथे से मां का शाया खत्म कर दिया।

