आजादी के 78 वर्षों में भी नहीं बना पक्की सड़क


अम्बा/ नबीनगर खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत साया गांव, कुटुम्बा प्रखंड के छतार, लीमलेवा गांव में आजादी के 78वें बर्ष में भी पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। जबकि सरकार द्वारा गांव-गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित हो रहे हैं। फिर भी इन गांवों को पक्की सड़क से नहीं जोड़ा गया है। इसके लिए सरकार और जिले के प्रशासन जिम्मेवार है या स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी का जवाबदेही तय होना चाहिए। बताते चलें कि जब सरकार अमृत काल होने का ढिंढोरा पीट रही है तो यह भी बताना चाहिए कि अमृत काल में जिन गांवों को अभी तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुआ है, जिन गांवों में अभी तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं हो सका है इसके लिए आखिर जिम्मेवार कौन है और जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कौन सा कारवाई हो रही है। आश्चर्य तो यह है कि जिले के सभी छ: विधायकों और सांसदों को चाहे जो भी रहे हैं सभी को कुछ चाटुकार लोग विकास पुरुष कहते नहीं था रहे हैं तो जब सभी लोग विकास पुरुष हैं तो फिर इन गांवों में बुनियादी सुविधाएं सड़क और शुद्ध पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं यह एक अहम सवाल हमारे और आप के बीच खड़ा हो रहा है ‌।