हत्यारों को पकड़ने के लिए संघर्ष का बिगुल, बाह रे न्याय और कानून


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


दाउदनगर थाना क्षेत्र में 19 मई को अपराधियों द्वारा कुंदन यादव की हत्या गोली मारकर कर दिया गया। आज लगभग 15दिन हो गया है लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तारी नहीं किया जा सका है। पीड़ित परिजनों का आरोपी हैं कि पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरत रही है। हत्यारों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक खाली हाथ लगने का मुद्दा बना कर इडी गठबंधन के नेतृत्व में अनुमंडल मुख्यालय दाउदनगर में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया तथा कानून व्यवस्था व सुशासन पर सवाल खड़ा किया। सवाल आखिर क्यों खड़ा नहीं हो जब पन्द्रह दिन बितने के बावजूद अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हो तो संवाद उठेगा ही। धरना के माध्यम से वक्ताओं और धरनार्थियों ने यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक कुंदन यादव के हत्यारों और साजिशकर्ता को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या के लिए जिम्मेवार लोगों को पुलिस पकड़ने में जब असफल है और इसके लिए संघर्ष करना पड़े तो कानून का राज और सुशासन का दावा केशव लोक लुभावन और चुनावी नारा बनकर रह गया है।