औरंगाबाद में पेयजल संकट से हाल बेहाल


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिला मुख्यालय में पेयजल संकट के लिए मुख्य रूप से श्री सीमेंट फैक्ट्री है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कैम्प्स में कई बोर लगाये गये हैं। फलस्वरूप अत्यधिक जल दोहन हो रहा है और पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन सब-कुछ जानते हुए भी यहां के विधायक सांसद खामोश बैठे हुए हैं। शहरवासियों को मानें जो लोग

अभिषाप साबीत हो रहा श्री सीमेंट फैक्ट्री

जिला के राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं वे फैक्ट्री के प्रबन्धन से मैनेज हैं कुछ बड़े चेहरों का ठेकेदारी किसी न किसी रूप में चल रहा है। जब बड़े चेहरों का प्रबंधन से मैनेज हैं और कुछ लोगों का किसी न किसी रूप से ठेकेदारी चल रहा है तो उनसे आगे उम्मीद करना ही मुर्खता है। रही बात स्थानीय प्रशासन को तो यह कहा जा सकता है कि स्थानीय प्रशासन का खामोशी या तो प्रबंधन से सांठ-गांठ है या फिर राजनैतिक दबाव में कुछ कर पाने का साहस नहीं जुटा पा रही है। यदा कदा मिडिया के सुर्खियों में उक्त बातें आती भी है तो एक से दो बार संवाद प्रकाशित/प्रसारित होने के बाद मिडिया जगत में भी चुप्पी हैरान कर रहा है। शहरवासियों का आरोप है कि श्री सीमेंट फैक्ट्री को पानी पाइप लाइन के जरिए सोन नदी से लाना है लेकिन सोन नदी से पानी न लाकर फैक्ट्री कम्पाउन्ड में ही कई बोर लगाये गये हैं।