पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली कराने के लिए पुलिस पहुंची लेकिन पूर्व सीएम का रौद्र रूप देख पुलिस बैरंग वापस लौट गई। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री के आवास

10सर्कुलर रोड़ खाली कराने के लिए पहले भी नोटिस दिया गया था। लेकिन खाली नहीं किए जाने के बाद पुनः नोटिस भेजा गया और आज पुलिस खाली कराने पहुंची थी। पूर्व सीएम का 10 सर्कुलर रोड़ बिहार सरकार के एक मंत्री को आवंटित कर दिया गया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास को खाली नहीं करने का घोषणा की है। ऐसे स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का स्थिति बना हुआ है।