नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि नवादा रेलवे स्टेशन के कैम्पस में मनाया गया । कांग्रेस के अनुषंगी संगठन राहुल -प्रियंका गांधी सेना के बिहार राज्य के सचिव व समाज सेवी संजय सिंह व नवादा जिला सेना के अध्यक्ष व सेवा निवृत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उमाशंकर रजक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बना रहा।इस मौके पर एक आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू समेत उनके परिजन की अकूत त्याग और कुर्बानियों से मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया। सबों ने नेहरू जी और उसके परिवार की अकूत कुर्बानी एवं अमूल्य त्याग काफी बेजोड़ व सर्वविदित अद्वितीय रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी की पुण्य तिथि मानने का असली औचित्य है कि उनके बताए गए रास्ते तथा अधूरे पड़ें सपने को व्यवहारिक अमलीजामा पहनाने के लिए हम सब को साहस और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की सख्त ही आवश्यकता है। अब जुमला नहीं बल्कि उसे व्यवहारिक रूप देने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान आम लोगों से किया गया।


