समाज को बांटने की साज़िश : कविता यादव ने की सोशल मीडिया के माध्यम से अपील

ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

माननीय सम्राट चौधरी जी, आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं, और जीतन राम मांझी जी, आप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं। आप दोनों आज बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इसलिए जनता आपसे संयमित भाषा और संतुलित व्यवहार की अपेक्षा

कविता यादव (समाजसेवी)

करती है। लगातार आप दोनों और आपके गठबंधन के कई नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानबाजी से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, मानो समाज को बांटने और टकराव की ओर धकेलने की कोशिश हो रही हो। राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसी भाषा और व्यवहार से बचना चाहिए जिससे समाज में तनाव और वैमनस्य बढ़े। जनता चाहती है कि हमारी सरकार विकास, शिक्षा, रोजगार और राज्य की बेहतरी जैसे मुद्दों पर संवाद करे, न कि ऐसे बयानों से माहौल को गर्म करे जो समाज में दूरी पैदा करें।