पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि आय दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और तब आम अवाम राहत के सांस लेंगे। लेकिन जिस कदर हर रोज प्रदेश के किसी न किसी इलाके में अपराधिक घटनाएं घटित होने का खबर से आम अवाम के बीच दहशत और भय बढ़ गया है।

भागलपुर के नाथ नगर इलाके में पुलिस टीम पर हमला हुआ जिसमें दो दारोगा और दो जवान जख्मी हो गए।सारण जिले अपराधियों ने एक बड़ी अंजाम देते हुए बदमाशों ने खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताकर बिहार सरकार के बोर्ड लगी सायरन वाली गाड़ी से तीन स्वर्ण व्यवसायों से नव लाख के गहने और नगदी लूट लिया। समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मक्के के खेत से मो०जब्बार नामक युवक का शव बरामद किया गया। मो० जब्बार शुक्रवार को बकाया राशि का तगादा करने निकला था। जिसका तीन दिन बाद सडे गले शव बरामद हुआ। उपरोक्त घटनाक्रम से साफ़ जाहिर होता है कि सम्राट सरकार में प्रदेश की जनता को जो उम्मीद थी कि अब प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होगा और अपराधियों से मुक्त बिहार बनेगा लेकिन यह सब अभी तक दिवास्वप्न साबीत हो रहा है।