खबर सुप्रभात समाचार सेवा
16 मई को औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देबी मंदिर से एक चार वर्षीय अपहृत बचे को मगध प्रक्षेत्र के नव पदस्थापित आईजी विकास वैभव के निर्देशन में आज सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस बड़ी सफलता मिलने पर चहुंओर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। बताते चलें कि अपहरण के घटना के जानकारी मिलते ही तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के निर्देश पर एस आईटी का गठन किया गया था। एसआईटी टीम का नेतृत्व दाउदनगर के अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे थे।
