औरंगाबाद में थमने का नाम नहीं ले रहा आपराधिक घटनाएं


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों देव थाना क्षेत्र के नेयापुर गांव में शनिवार को 8वर्षीय सतीश कुमार का शव तालाब से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उक्त बच्चे का हत्या किया गया है और मामले में हत्या का प्राथमिक भी दर्ज कराई गई है।वहीं पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी 65वर्षीय राजेश्वर प्रसाद की हत्या कर शव को दुसरे थाना क्षेत्र में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। उपरोक्त घटना गवाही देने के लिए काफी है कि औरंगाबाद में अपराधियों का मनोबल शर चढ़ कर बोल रहा है और इसे रोकने में स्थानीय पुलिस प्रशासन बिफल साबीत हो रही है। फलस्वरूप ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।