नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के अंतर्गत पांडेडीह गांव में कल शनिवार को विषैले सांप काटने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की असामयिक मौत हो गई। सर्पदंश से मृतिका की पहचान मोती प्रसाद की पत्नी रोहिणी देवी के रूप में की गई है। घटना के उपरांत गांव और खासकर उनके परिजनों में जबर्दस्त घनघोर कोहराम मचा हुआ है।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि रोहिणी देवी शनिवार के अहले सुबह घर के चूल्हे जलाने से के लिए जलावन व गोईठा निकालने खेत की ओर गईं थीं। इसी बीच झाड़ी में पूर्व से छिपे एक बेहद विषैले सांप ने रोहणी देवी के पैर में काट लिया। शुरू में रोहणी को लगा कि किसी साधारण कीड़े ने काटा है, लेकिन कुछ ही देर बाद में जब शरीर में जहर तेजी से फैलने लगा और उन्हें चक्कर पे चक्कर आने लगा, तब उन्होंने ने ज़ोर से शोर मचाया। ग्रामीणों के हुजूम का जुटान होने लगा। डॉक्टरों की कोशिश असफल:- आनन -फानन में परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से रोहिणी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरदला में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मुस्तैद चिकित्सक डॉ शुभम कुमार चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बचाने की हर संभव काफी कोशिश की गई। दरअसल जहर का असर अधिक हो जाने के चलते ईलाज के दरम्यान ही रोहणी देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खेतीबाड़ी के इस सीज़न में सांपों का ख़तरा बहुत बढ़ गया है, अतः सभी अस्पतालों में भी एंटी स्केन वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

