जेल अधीक्षक के संरक्षण में बंदियों का शोषण बंद हो : पूर्व राज्यमंत्री


केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


जन समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव ने 14मई को औरंगाबाद जिले में अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत परता गांव पहुंचे और हाल ही में जेल से रिहा हुए खबर सुप्रभात के संपादक सह निदेशक आलोक कुमार से औपचारिक मुलाकात किये। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को

पूर्व राज्यमंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव व अन्य

डराने-धमकाने के लिए षड्यंत्र कर बार बार झुठे मुकदमों में फंसाने और टेबल वर्क अनुसंधान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र के गला घोंटने का आरोप सरकार एवं प्रशासन पर लगाये। इसके साथ ही औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों का शोषण जेल अधीक्षक डॉ दीपक कुमार के संरक्षण में होने का उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी अनैतिक रूप से धनोपार्जन के उद्देश्य से जेल मेन्युअल का न सिर्फ धज्जी उड़ा रहे हैं बल्कि बंदियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं जबकि बंदी न्याययिक हिरासत में हैं। जेल के सभी वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरा गवाह है कि दर्जनों होटल दबंग कैदियों के द्वारा चलाए जा रहा है और बंदियों को मिलने वाले राशन को लूटा जा रहा है। फ्लस्वरूप 70 से 80 प्रतिशत बंदी आधा पेट खा कर समय काट रहे हैं।कैंटीन में रसगुल्ला चाय पेंडा दही और रास मलाई बंदियों के मिलने वाले दुध से बन रहा है। आश्चर्य तो यह है कि जब जांच अधिकारी पहुंचते हैं तो पहले ही जेल प्रशासन को जानकारी मिल जाता है और तब जेल प्रशासन और चाटुकार बंदियों द्वारा बचने का सभी हथकंडा अपना लिया जाता है। जेल में बंदियों के बीच दहशत और भय व्याप्त है। फलस्वरूप बंदी अपना मुंह खोलना अपने आप को असुरक्षित समझते हैं। यदि पुरे मामले का उच्च स्तरीय जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से पारदर्शिता पूर्ण कराकर न्यायसंगत कारवाई नहीं किया गया तो बाध्य होकर जनसमाधान पार्टी दीपक हटाओ जेल बचाओ आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी जिम्वारी सरकार और जिला प्रशासन पर होगा। पूर्व मंत्री के साथ पीयूसीएल (मानवाधिकार संगठन) के गया जिले का महासचिव विकास भुनेश्वर के अलावे जनसमाध पार्टी के और कई कार्यकर्ता शामिल थे।