सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए सभी मंत्री को विधायक प्रमोद सिंह ने दिया शुभकामनाएं, विपक्ष को बड़बोलेपन ही ले डुबा

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा



औरंगाबाद जिले के रफीगंज के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किये है। विधायक ने आगे बताते हुए कहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को मार्गदर्शन देते हुए बिहार के विकास के लिए अपना प्रतिबद्धता को दुहराते हुए बिहार वासियों को आश्वस्त किये है कि राज्य में पूर्व से तय विकास योजनाओं को लागू किया जायेगा। तथा एक करोड़ रोजगार का भी किया गया वायदा हर हाल में पुरा किया जाएगा । जब विधायक श्री सिंह से पूछा गया कि नीशांत कुमार को मंत्री मंडल में शामिल होने के बाद अब परिवारवाद का मुद्दा समाप्त होने का बात नेता प्रतीपक्ष तेजस्वी यादव कहे है और राजद नेत्री रोहनी आचार्य ने चोर दरवाजे से नीशांत को मंत्रीमंडल में शामिल होने का आरोप लगाया है के जबाब में विधायक ने कहा कि राजद और इंडी गठबंधन के बड़बोलेपन के कारण बिहार और देश के जनता उन्हें नकार दिया है।