अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी एवं भ्रष्टाचार वैसे तो कुटुम्बा प्रखंड के कई पंचायतों में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन ग्राम पंचायत परता में मनमानी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है और इसकी चर्चा गांव-गांव में अक्सर सुनने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के कई वार्ड सदस्य अपने अपने परीवार के कई सदस्यों को सूचित में नाम जोड़ा गया है और इसके लिए मनमानी, भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा का सहयोग लिया गया है।इस संबंध में कई ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य के परीवार के कई सदस्यों का नाम जोड़ना, पंचायत के मुखिया के घर काम करने वाले तथा उनके चाटुकारों का नाम सूची में जोड़ गया है जबकि पंचायत में अनेकों वैसे ग़रीब नीरीह तथा लाचार लोग हैं जिनके पास आवास नहीं है वैसे लोगों का नाम सूची में इस लिए दर्ज नहीं है क्यों कि वे रिश्व्त देने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पंचायत में इसी तरह आंख मुंद कर अपात्र लोगों को रिश्व्त लेकर अपात्र लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ने के बावजूद जांचोपरांत अविलम्ब नहीं हटाया गया तो मजबूरन जिलाधिकारी को आवेदन देकर इंसाफ़ के लिए गुहार लगायेंगे।
