कोर्ट सोमवार से मोर्निग

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार के आदेश से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के कोर्ट दिनांक 20/04/26 से 27/06/26 तक सुबह 7:30 से शुरू होकर दोपहर 01 बजे तक चलेगा कोर्ट कार्यलय के

कार्य सुबह 7 बजे से 1:30 बजे तक चलेगा, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद और अनुमंडलीय विधि संघ दाउदनगर के अनुरोध पत्र स्वीकार करते हुए कोर्ट मोर्निग करने का आदेश दिया गया है, अगामी 09 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को इससे अलग रखा गया है।